होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में सभी सीटों पर खिला कमल, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा 7503 वोट से हारे

हरियाणा में सभी सीटों पर खिला कमल, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा 7503 वोट से हारे

 

हरियाणा में लोकसभा चुनाव की सभी 10 सीटों पर भाजपा ने पहली बार प्रदेश में कमल खिलाया है। हरियाणा बनने के बाद ज्यादातर चुनाव में अपना दबदबा बनाए रखने वाली कांग्रेस क्लीन स्वीप हो गई है। सबसे रोचक मुकाबला रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा और भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के बीच रहा। अंत तक यह सीट फंसी रही। रात करीब 4 बजे अरविंद कुमार शर्मा को 7503 मतों से विजयी घोषित किया गया।

सोनीपत में भाजपा के रमेश कौशिक ने कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 1,64,864 वोट से हराया है। हिसार में भाजपा के बृजेंद्र सिंह ने 3,14,068 वोट से जजपा के दुष्यंत चौटाला को हराया। गुड़गांव में भाजपा के राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के कैप्टन अजय यादव को 3,86,256 मतों से मात दी। करनाल में भाजपा के संजय भाटिया ने 6 लाख 56 हजार 142 वोट से कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया है। कुरुक्षेत्र में भाजपा के नायब सिंह सैनी ने 3 लाख 84 हजार 591 वोट से कांग्रेस के निर्मल सिंह को मात दी। सिरसा में भाजपा की सुनीता दुग्गल ने कांग्रेस के अशोक तंवर को 3 लाख 9 हजार 918 वोट से हराया है। हिसार में दुष्यंत चौटाला ने हार स्वीकार करते हुए भाजपा के बृजेंद्र सिंह को बधाई दी।

बता दे कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में 7 सीटें जीती थी। इस बार इनमें से 5 प्रत्याशियों को दोबारा मैदान में उतारा गया था। अम्बाला सीट पर रत्नलाल कटारिया, सोनीपत सीट पर रमेश कौशिक, गुरुग्राम में राव इंद्रजीत, फरीदाबाद में कृष्ण पाल गुज्जर, भिवानी धर्मबीर को दौबारा यहीं से टिकट दी गई थी


संबंधित समाचार