होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जज की पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला, पत्नी की हुई मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

जज की पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला, पत्नी की हुई मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

 

गुरुग्राम में अडिशनल सेशन जज कृष्ण कांत शर्मा की पत्नी और बेटे को बीच बजार में गोली मार दी गई है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे जज की पत्नी की मौत हो गई। गोली चलाने वाला और कोई नहीं, बल्कि दो सालों से उनकी सुरक्षा कर रहा पुलिसकर्मी है। घटना के बाद जज की पत्नी और बेटे को तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जज की पत्नी का पोस्टमार्टम कराया और डेडबॉडी अंतिम संस्कार के लिए हिसार रवाना कर दी।

 

32 वर्षीय आरोपी हेड कॉन्स्टेबल महिपाल को गुड़गांव-फरीदाबाद मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब साढ़े 3 बजे की है जब अडिशनल सेशंस जज कृष्ण कांत शर्मा की पत्नी रीतू (38) और बेटे ध्रुव (18) शॉपिंग के लिए सेक्टर 51 के आर्केडिया मार्केट गए थे। उनके साथ जज का सुरक्षा गार्ड महिपाल भी था। गजराज ने बताया, 'कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि आर्केडिया मार्केट के बाहर गोलियों की आवाज आ रही है। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो रीतू और ध्रुव खून से लथपथ मिले।'

 

 

 


संबंधित समाचार