होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने की फायरिंग

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने की फायरिंग

 

Uttar Pradesh:बाल बाल बचे चंद्रशेखर...उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। बता दें कि देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हो गया है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावारों ने चंद्रशेखर पर फायरिंग की। फायरिंग में कार के शीशे भी टूटे गए हैं। साथ ही चीफ चंद्रशेखर की कमर पर गोली के छर्रे लगने की सूचना है।

 

वहीं, आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट भी किया है। पार्टी ने लिखा- सहारनपुर के देवबंद में माननीय भीम आर्मी चीफ व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है! आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी , सख्त कार्रवाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी सुरक्षा की मांग करते हैं!  


संबंधित समाचार