होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

वन महोत्सव पर डीसी ने कालेज में पौधरोपण कर विद्यार्थियों को किया प्रेरित

वन महोत्सव पर डीसी ने कालेज में पौधरोपण कर विद्यार्थियों को किया प्रेरित

 

डीसी बरनाला धर्म पाल गुप्ता ने पंजाब को हराभरा बनाने के मकसद से वन महोत्सव की मुहिम की शुरुआत की। डीसी ने कालेज में पौधा लगाया है। उसके बाद प्रबंधकों द्वारा कालेज में 1500 से अधिक पौधे लगाए गए।

 

इतना ही नहीं पौधा लगाने के बाद डीसी ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और उन्हें बताया कि देश ने तकनीकी युग में बहुत मुहारत हासिल कर ली है और इसी तकनीक की वजह से प्रशासन में बहुत पारदर्शिता आई है।

 

उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल ने अधिकारियों और सरकार को जवाबदेह बना दिया है और इसी तरह आने वाले समय में भ्रष्टाचार का खात्मा निश्चित रूप से होगा।

 

साथ ही उन्होंने बताया कि आज के युग में कोई भी विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन के साथ बहुत ऊंचे स्तर पर पहुंच सकता है। विदेशों में रोजगार के मौके तलाश करने की दौड़ में युवक वर्ग यह भूल चुका है कि भारत में भी बहुत सारे मौके हैं, जिनसे सफलता प्राप्त की जा सकती है और अच्छा स्थान प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत करने वाला कोई भी विद्यार्थी दुनिया के किसी भी कोने में बैठा कामयाबी हासिल कर सकता है।


संबंधित समाचार