होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली और हरियाणा में बिच्छू से है खतरा, ताबड़तोड़ वारदातें कर बिच्छू फैला रहा है दहशत

दिल्ली और हरियाणा में बिच्छू से है खतरा, ताबड़तोड़ वारदातें कर बिच्छू फैला रहा है दहशत

 

बिच्‍छू के डंक का खतरा दिल्ली और हरियाणा में मंडरा रहा है। बदमाश देवेंद्र उर्फ बिच्छू दिल्ली और हरियाणा में दहशत फैलाने के लिए वह हर दिन नई वारदातों को अंजाम दे रहा है। बेरोजगार और गरीब युवाओं को जल्द अमीर बनने का लालच देकर वह उन्हें गैंग में शामिल करता है।

 

बता दें पुलिस रिमांड के दौरान 50 हजार के इस इनामी बदमाश बिच्छू और उसके दो साथियों से पूछताछ में पु‍लिस को कई जानकारियां मिली हैं जिसके आधार पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। बता दें, दो दिन पहले पुलिस ने बिच्छू और उसके दो साथियों को आइएमटी में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।

 

मामले में विशेष अपराध शाखा (सीआइए)-2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि बिच्छू का मकसद दिल्ली और हरियाणा में दहशत पैदा करना था। इसी वजह से पूरी साजिश के तहत उसने कुछ ही दिनों में कई वारदातों को अंजाम दिया। गैंग को मजबूत करने के लिए बिच्छू बेरोजगारों युवाओं को जाल में फंसाता था। इसके बाद उन्हें अमीर बनने का लालच देकर गैंग में शामिल करता था। गैंग को किस तरीके से ऑपरेट करना है इसके लिए वह क्रांति गैंग और राजेश भारती गैंग के संपर्क में भी था, जिनका पहले से ही नाम है।

 

आजाद सिंह ने बताया कि बिच्छू मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं करता। उसे पता था कि मोबाइल का इस्तेमाल करने पर वह फंस सकता है। वारदात करने के बाद गैंग के सभी बदमाश अलग-अलग हो जाते थे, जो एक दूसरे से फोन पर भी संपर्क नहीं करते थे। हालांकि सभी पहले से ही तय कर लेते थे कि कुछ दिन बाद उन्हें कहां मिलना है। इसके बाद फिर से घटना को अंजाम दे देते थे।

 


संबंधित समाचार