होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Tauktae का असर : दिल्ली में बारिश से बॉर्डर पर बैठे किसानों के टेंट और ट्रॉलियों को हुआ नुकसान

Tauktae का असर : दिल्ली में बारिश से बॉर्डर पर बैठे किसानों के टेंट और ट्रॉलियों को हुआ नुकसान

 

चक्रवाती तूफान 'ताउते' का असर देश की राजधानी दिल्ली पर भी पड़ा है। इसके कारण जहां एक तरफ दिल्ली का मौसम बदला तो वहीं दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानून के विरोध में बैठे किसानों के टेंटों को नुकसान हो रहा है। तूफान के चलते अचानक आई बारिश की मार सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों को झेलनी पड़ रही है।

वही, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक दिल्ली का मौसम ऐसा इसी तरह बना रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, सुबह से ही भारी बारिश से दिल्ली में भारी नुकसान हो रहा है। इससे किसानों के लंगर व रहने के प्रबंधन में अव्यवस्था आई है। सड़कों व ढलान वाली जगहों पर पानी भर गया है। हालांकि बारिश अभी जारी है व आने वाले समय ने भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इसी के मद्देनजर किसानों ने स्थिति को संभालने की कोशिश कर दी है।

मोर्चा ने कहा, "कल ही सभी किसानों को बारिश की संभावना का संदेश दे दिया गया था। बारिश का असर जितना ज्यादा है, उतना ही बड़ा किसानों का हौसला। उपलब्ध संसाधनों की मदद से स्थिति को संभाला जा रहा है। सरकार की तरफ से कोई प्रबंध नहीं होने से किसान खुद ही इन हालातों से लड़ रहे हैं।" बता दें कि केंद्र द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर आंदोलन पर बैठे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- जून नहीं अब इस महीने घोषित होगा CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, यहां जानें Latest Update


संबंधित समाचार