होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इस देश में चलती है भगवान राम के तस्वीर वाली करेंसी, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

इस देश में चलती है भगवान राम के तस्वीर वाली करेंसी, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

 

क्या आपने भारत की किसी करेंसी पर भगवान राम की तस्वीर देखी है? शायद नहीं, जबकि भगवान श्री राम का जन्म भारत में हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का नाम भारत की सभ्यता में रचा-बसा हुआ है। यहां की जनता के दिलों में भगवान राम निवास करते हैं। लेकिन फिर भी भारतीय रुपए पर भगवान राम को जगह नही मिली लेकिन दुनिया का एक ऐसा देश है जहां पर राम नाम की करेंसी चलती है। आज हम आपको बताएंगे की वो कौन सा देश है जहां पर राम नाम की मुद्रा चलती है और करेंसी पर राम की तस्वीर बनाने के पीछे का कारण क्या है? 

इस देश में चलती है राम मुद्रा

ये बात बिल्कुल सच है कि दुनिया में एक ऐसा देश भी मौजूद है जहां पर राम नाम की मुद्रा चलती है और ये देश यूरोपीय महाद्वीप पर बसा नीदरलैंड्स है। इस करेंसी को महर्षि महेश योगी की संस्था 'द ग्लोबल कंट्री ऑफ वर्ल्ड पीस' (GCWP) ने साल 2001 में जारी किया था, इस नोट में भगवान राम की तस्वीर बनी हुई है। हालांकि, इस करेंसी को वर्ल्ड बैंक से मान्यता नहीं मिली है।

द ग्लोबल कंट्री ऑफ वर्ल्ड पीस की वेबसाइट के अनुसार यह कोई हिंदू राष्ट्र नहीं बल्कि एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशंस का हेड क्वार्टर है जिसकी स्थापना आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी ने साल 2000 में की थी। यह जगह USA के लोआ के पास स्थित है। फिलहाल GCWP संस्था को टोनी नाडर लीड कर रहे हैं। वहां रहने वाले ज्यादातर लोग साइंस एंड रिसर्च से जुड़े हुए हैं।  तीसरी दुनिया के देशों में कृषि प्रोजेक्ट के विकास, गरीबी को मिटाने के लिए इस 'राम' नाम की मुद्रा छापी गई। साल 2003 तक कुछ यूरोपीय व अमेरिकी शहरों में इस मुद्रा का इस्तेमाल शुरू हो चुका था।

'राम' मुद्रा की कीमत
नीदरलैंड में 'राम' मुद्रा का उपयोग कानून का उल्लंघन नहीं हैं। नीदरलैंड की डच दुकानों में एक 'राम' के बदले दस यूरो मिल सकते हैं। नीदरलैंड्स में सैंकड़ों दुकानों और गांवों व शहरों में 10 यूरो प्रति 'राम' पर यह मुद्रा चल रही है। राम मुद्रा के एक, पांच और दस के नोट  भी मिलते है। नोटों पर राम राज्य मुद्रा भी लिखा हुआ है।  यहां के 100 दुकानों और तकरीबन 30 गांवों और शहरों में यह मुद्रा चलती है।


 


संबंधित समाचार