होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Covid-19: दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गांधी

Covid-19: दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गांधी

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) एक बार फिर से कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसकी पुष्टि पार्टी महासचिव जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने की है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।

बता दें, इससे पहले दो जून को भी सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उस वक्त उन्हें गंगाराम अस्पताल (Gangaram Hospital) में भर्ती कराना पड़ा था, जहां उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी। वहीं, प्रियंका गांधी भी बीते बुधवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। वह भी फिलहाल आइसोलेशन में ही हैं। इससे पहले भी प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हो चूकी है। उन्होंने तीन जून को कोरोना संक्रमण की पुष्टि की थी।



तेजस्वी यादव ने की थी मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक दिन पहले ही मुलाकात की थी। वह बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस अध्यक्ष से मिले थे। इस दौरान वह सीताराम येचुरी से भी मिले थे। इसके ठीक एक दिन बाद सोनिया गांधी की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई हैं। 

यह भी पढ़ें- Election में मुफ्त योजनाओं पर SC ने लगाई चुनाव आयोग को फटकार, जानें कब होगी अगली सुनवाई


संबंधित समाचार