होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

COVID-19: सऊदी अरब ने रमजान के दौरान दो पवित्र मस्जिदों में नमाज को किया स्थगित

COVID-19: सऊदी अरब ने रमजान के दौरान दो पवित्र मस्जिदों में नमाज को किया स्थगित

 

विश्वभर में फैली कोरोना वायरस के चलते दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लागू है। इस महामारी के बीच रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। इससे पहले ही सऊदी अरब में रमजान के दौरान दो पवित्र मस्जिदों में नमाज को लेकर फरमान जारी कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मक्का और मदीना की दो पवित्र मस्जिदों में इस बार नमाज और तरहवी नहीं होगी।

दरअसल, कोरोना वायरस के घातक प्रकोप को देखते हुए सऊदी अरब सरकार ने यह फैसला लिया है कि इस बार मक्का और मदीना में नमाज और तरहवी नहीं होगी। वही, इससे पहले मक्का-मदीना में 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया था। इसके अलावा कोरोना वारस के चलते अभी यहां की यात्रा पर भी रोक लगी हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि हर साल 10 दिन पहले रमजान शुरू हो जाते हैं रमजान के बीच 10 दिनों का अंतर होता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 29 से 30 दिन का महीना होता है। वही अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 30 से 31 दिन का महीना रोजों में होता है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति भवन में मिला एक कोरोना पॉजिटिव केस, 125 परिवारों को सेल्फ आइसोलेशन में भेजा गया


संबंधित समाचार