होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स

 

दुनियाभर में कोरोना वायरस (Covid-19) के बढ़ते खतरे के बीच ब्रिटेन से एक बड़ी खबर आई है। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना की चपेट में आ गए हैं वह इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, 71 साल के प्रिंस चार्ल्स टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। क्लेरेंस हाउस ने बुधवार को घोषणा की कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है मगर उनका स्वास्थ्य ठीक है।

बता दें कि 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था। यहां वह अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे, जिनका टेस्ट नेगेटिव आया है। क्लेरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार और चिकित्सा सलाह के अनुसार प्रिंस और डचेस ने अब स्कॉटलैंड में घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।

हालांकि, यह अभी पता नहीं चल पाया है कि प्रिंस कैसे कोरोना वायरस के संपर्क में आ गए। बता दें कि ब्रिटेन में अब तक कोरोना वायरस 400 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। जबकि 8,000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रंप बोले- कोरोना वायरस की बंदी से बर्बाद हो सकता है देश


संबंधित समाचार