होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Corona Virus: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी, फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले

Corona Virus: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी, फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले

 

दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले कम होने के बाद फिर से रफ्तार बढ़ने लगी है। वहीं भारत में दूसरी लहर कम हो गई हो लेकिन कई जगहों से सामने आ रही भीड़ की तस्वीरें तीसरी लहर की चेतावनी दे रही हैं। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चेतावनी दी है। दुनिया के कई देशों में फिर से मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले फिर से बढ़ने का मतलब साफ है कि अभी महामारी खत्म नहीं हुई है। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे की वजह डेल्टा वेरिएंट बताया है। ये वेरिएंट तेजी से बढ़ रहा है।

प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से 9300 मरीजों की मौत सिर्फ कोरोना से हुई है। कई देशों में टीकाकरण की रफ्तार तेजी से बढ़ने के बाद नए मामलों और अस्पतालों में कम मरीज भर्ती हुए हैं। जबकि भारत में भी दूसरी लहर के लिए डेल्टा वायरस ही जिम्मेदारी है।

जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जैसे ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। दुनिया के कई देशों में तीसरी लहर का कहर शुरू हो चुका है। लेकिन भारत में अभी तीसरी लहर के आने के संकेत हैं। कई देशों में वैक्सीनेशन अभियान जारी है। डेल्टा और लैंब्डा जैसे वेरिएंट दुनिया में चिंता का विषय बन हुए हैं। हाल ही में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी किए गए नए आकंड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में अब तक कोरोना के 18.59 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जबकि पूरी दुनिया में 40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- नई टीम के साथ एक बार फिर पीएम मोदी करेंगे मुलाकात, इस बार होगी इस मुद्दे पर चर्चा


संबंधित समाचार