होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Corona Virus: कोविड-19 के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, एक दिन में 1200 से अधिक लोगों की मौत

Corona Virus: कोविड-19 के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, एक दिन में 1200 से अधिक लोगों की मौत

 

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में लगातार दो दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद आज कमी दर्ज की गई है। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस के 42000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 1200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। हालांकि, कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर हो गई है लेकिन खतरा पूरी तरह से अभी बरकरार है। इसके अलावा देश में एक बार फिर कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में इजाफा होना चिंता का सबब है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 42,766 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,07,95,716 हो गयी है। वहीं 1 दिन में 1,206 नई मौतों के बाद देश में कुल मरने वालों की संख्या 4,07,145 हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में 45,254 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। इसी के साथ देश में कोविड-19 को मात देने वाले लोगों की संख्या 2,99,33,538 हो गयी है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,55,033 है। यह सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में नौ हजार के करीब नए केस आये जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश के कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस की रफ्तार अब कम हो गई है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8 हजार 992 नए केस आये हैं और 738 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में कोविड-19 संक्रमण से 1,25,034 लोगों की मौत हो चुकी है।

कल 19,55,225 सैंपल टेस्ट किए गए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,55,225 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,90,41,970 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- सरकारी इंग्लिश माध्यम स्कूलों में लिखित परीक्षा जुलाई के अंत तक, साक्षात्कार अगस्त में


संबंधित समाचार