देश में कोरोना से हालात बेहतर हो रहे है। इसके साथ ही पिछले सात महीनों के बाद सबसे कम केम सामने आए है। एक दिन में 20 हजार से कम मामले सामने आए है। वहीं पॉजिटिविटी रेट और रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। क्योंकि देश में कोरोना वैक्सीन अभियान में तेजी आने के बाद संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,132 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,71,607 हो गई। पिछले 215 दिन में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं।
भारत ने पिछले 24 घंटों में 18,132 नए COVID-19 मामले, 21,563 रिकवरी और 193 मौतें दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2021
कुल मामले: 3,36,78,786
कुल डिस्चार्ज: 3,32,93,478
कुल मृत्यु: 4,50,782
कुल सक्रिय मामले: 2,27,347
अब तक कुल वैक्सीनेशन: 95,19,84,373 https://t.co/oM4QLpaf2h
यह भी पढ़ें- बिजली संकट: इन राज्यों में 20 से ज्यादा थर्मल पावर स्टेशन बंद, जानें कितने दिन का बचा कोयला