होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देशभर में कोरोना का कहर जारी, महाराष्ट्र में बीते 7 दिन में कोविड पॉजिटिव हुए एक लाख लोग

देशभर में कोरोना का कहर जारी, महाराष्ट्र में बीते 7 दिन में कोविड पॉजिटिव हुए एक लाख लोग

 

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार 291 नए केस सामने आए है। तो वहीं, 17 हजार 455 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए है। इसके अलावा इस महामारी से मरने वालों की संख्या 118 है।

देश के राज्यों की बात करे तो सबसे खराब हालात महाराष्ट्र में है। रविवार को महाराष्ट्र में 16,620 नए केस आए है। बता दें कि बीते एक महीने के आकड़ों की बात की  जाएं तो यहां ढाई लाख मरीज बढ़े हैं। 14 फरवरी तक यहां 20 लाख 64 हजार लोग संक्रमित हो चुके थे, जबकि 14 मार्च को यह आंकड़ा 23 लाख 14 हजार पर पहुंच गया है। इनमें से 94,686 सिर्फ 7 दिन में ही पॉजिटिव पाए गए हैं।

देश में अब तक कोरोना से 1 करोड़ 13 लाख 85 हजार 339 लोग संक्रमित हो चुके हैं। तो वहीं कोरोना महामारी से 1 लाख 58 हजार 725 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1 करोड़ 10 लाख 7 हजार 352 लोग इस वायरस को मात देकर अपने घर जा चुके है। अब एक्टिव केस का कुल आंकड़ा 2 लाख 19 हजार 262 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, रविवार तक देश में 2 करोड़ 99 लाख 8 हजार 38 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि भारत इस हफ्ते कोरोना वायरस पॉजिटिव केस के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर है। अमेरिका पर कोरोना का सबसे बड़ा हमला हुआ है और वहां सबसे ज्यादा मरीज हैं, जबकि दूसरे नंबर पर ब्राजील है। अमेजॉन क्षेत्र में वायरस का नया वेरियंट मिलने के बाद से ब्राजील में पॉजिटिव मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, जिसके चलते वह भारत से आगे निकल गया है।

यह भी पढ़ें- COVID-19: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 25 हजार से ज्‍यादा नए केस, 161 की मौत


संबंधित समाचार