होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश में कोरोना की रफ्तार में आई कमी, पिछले 24 घंटे में 3,66,161 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना की रफ्तार में आई कमी, पिछले 24 घंटे में 3,66,161 नए मामले आए सामने

 

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से कोहराम मचा हुआ है। वहीं आज कोरोना की रफ्तार में कमी आई है। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 66 हजार 161 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही भारत में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 26 लाख 62 हजार 575 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में 3,754 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कुल मृतकों का आंकड़ा 2 लाख 46 हजार 116 तक पहुंच गया है।

 

इसके अलावा सक्रिय मामलों की बात करें तो, देश में कोरोना के फिलहाल 37 लाख 45 हजार 237 मामले हैं। वहीं, 1 करोड़ 86 लाख 71 हजार 222 लोग अब तक कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,  इसके साथ ही कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17 करोड़ 01 लाख 76 हजार 603 हो गया है।

 

वहीं, हरियाणा में 24 घंटों में 13 हजार 548 नए मामले आए है। जिसके बाद राज्य में कुल मामले की संख्या 6 लाख 15 हजार 897 हो गए है। इसके साथ ही हरियाणा में 24 घंटों में 151 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें- कोरोना पर सरकार की चेतावनी, कहा- तीसरी लहर अपरिहार्य, लेकिन इसके समय और खतरे का अभी अंदाजा नहीं


संबंधित समाचार