होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Congress President Election: सीएम गहलोत का बड़ा ऐलान, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष पद का लड़ूंगा चुनाव

Congress President Election: सीएम गहलोत का बड़ा ऐलान, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष पद का लड़ूंगा चुनाव

 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress President Election) की सरगर्मी के बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए नामांकन भरने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इस बार गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनेगा।

गहलोत ने केरल (Keral) में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, मैंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से कई बार बात करने का प्रयास किया कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। यही प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी पास किया है, लेकिन उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया और कहा कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति इस बार कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।

गहलोत ने आगे कहा कि, यह तय है कि मैं ही कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही इसके लिए नामांकन दाखिल करने के लिए तारीख तय करूंगा। उन्होंने कहा, देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत होने की जरूरत है।

मनीष तिवारी और शशि थरूर भी मैदान आ सकते हैं
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के उत्तराधिकारी के चुनाव की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। ऐसे में अशोक गहलोत के ऐलान के बीच खबर आ रही है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी (Manish Tiwari) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर सकते हैं। दरअसल, कांग्रेस की ताजा आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों में 17 अक्टूबर को चुनाव होने की घोषणा की गई हैं और मतगणना के तुरंत बाद यानी 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- UN की बैठक में भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, जानें पूरा मामला


संबंधित समाचार