बरेली (Bareilly) में कांग्रेस पार्टी (Congress) की ओर से मंगलवार को शहर में महिला मैराथन (Women's Marathon) का आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाओं के साथ हजारों छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भीड़ ज्यादा होने की वजह से कई लड़कियां धक्का-मुक्की के कारण गिर गईं, जिसे से उन्हें काफी चोटें भी लगीं। हालांकि कोई भी लड़की गंभीर रूप से घायल नहीं हुई है। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की ओर से दिए गए नारे मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं के अंतर्गत किया गया था।
पूर्व मेयर ने दिए बेतुका बयान
भगदड़ को लेकर पूर्व मेयर सुप्रिया एरन (Former Mayor Supriya Aron) ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'जब वैष्णो देवी (Vaishno Devi) में भगदड़ मच सकती है तो यहां क्यों नहीं।' इतना ही नहीं, उन्होंने इस भगदड़ के पीछे किसी की साजिश होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि 'जिस तरह से प्रदेश में हमारी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है उसको देखते हुए इस कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए साजिश भी की जा सकती है।'
इस घटना को लेकर भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawalla) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस मैराथन में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कई लड़कियां गिर गईं और घायल हो गईं। शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई। कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गईं। क्या जीवन के साथ इस तरह खिलवाड़ सही है प्रियंका गांधी जी? कोविड एक्सपर्ट राहुल चुप क्यों हैं?'
यह भी पढ़ें- बदमाश ने रेस्तरां मालिक की हत्या कर Facebook Live कर कबुला, पराठा न देने पर मारी गोली