होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कांग्रेस कर रही है मेरे बारे में दुष्प्रचार, लेकिन मैं सेवक की तरह करूंगी काम : कंगना रनौत

कांग्रेस कर रही है मेरे बारे में दुष्प्रचार, लेकिन मैं सेवक की तरह करूंगी काम : कंगना रनौत

 

मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को प्रधान सेवक बताते हुए देश की जनता की सेवा करते हैं उसी तरह वह भी मंडी संसदीय क्षेत्र के सेवक के रूप में कार्य करते हुए यहां की जनता की सेवा करेंगी।

यह बात उन्होंने आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले शिवाबदार में द्रंग मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग उनके बारे में इस तरह का दुष्प्रचार करने में लगे हैं।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की मंडी की बेटियों के प्रति किस प्रकार की सोच है, उसका जीता जागता सबूत उन्होंने दे दिया है। मंडी की बेटियों का जो अपमान उन्होंने किया है उसका यहां की जनता करारा जबाव देगी। कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने देश का कबाड़ा करके रख दिया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश की बागडोर संभालने के बाद आज इसे विकास के पथ पर अग्रणी बनाया है। 

वहीं, कंगना रनौत ने द्रंग पहुंचने पर यहां अपनी कई पीढ़ियों पहले की रिश्तेदारी भी निकाल ली और कहा कि उनकी रगों में भी द्रंग का खून बह रहा है। कंगना ने बताया कि उनके जो पड़नाना थे उनकी दादी द्रंग से थी। इस लिहाज से द्रंग के साथ उनकी रिश्तेदारी है और उनकी रगों में द्रंग का खून बह रहा है।

 


संबंधित समाचार