होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब में कांग्रेस 8 सीट पर तो बीजेपी 4 और आप 1 सीट पर आगे

पंजाब में कांग्रेस 8 सीट पर तो बीजेपी 4 और आप 1 सीट पर आगे

 

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें सनी देओल ने बढ़त बना ली है। अब तक 8 पर कांग्रेस, 4 पर अकाली दल-भाजपा और 1 सीट पर आप के भगवंत मान आगे हैं। राज्य में कुल 278 प्रत्याशी मैदान में हैं। गुरदासपुर सीट भाजपा की तरफ से सुपर स्टार सनी देओल को उतारे जाने के चलते यह सीट सबसे हाईप्रोफाइल सीट बन गई है। सनी का मुकाबला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से है।

11.30 बजे तक गुरदासपुर में भाजपा के सनी देओल ने 45995 वोट से निर्णायक बढ़त बना ली है। अमृतसर में कांग्रेस की गुरजीत औजला में 29036 वोट से निर्णायक बढ़त बनाई है। खड़ूर साहिब में कांग्रेस के जसबीर डिंपा 58221 वोट से आगे चल रहे है तो जालंधर में कांग्रेस के संतोख चौधरी 6082 बोर्ड से आगे है।

होशियारपुर में भाजपा के सोम प्रकाश 16000 वोट से तो आनंदपुर साहिब में कांग्रेस के मनीष तिवारी 14921 वोट से आगे चल रहे है। लुधियाना में कांग्रेस के रवनीत बिट्टू 30779 वोट से आगे है। फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेस के अमर सिंह 27452 वोट से आगे है।

फरीदकोट में कांग्रेस के मोहम्मद सदीक 28442 वोट से आगे है तो फिरोजपुर में अकाली दल के सुखबीर बादल 67668 वोट से आगे चल रहे है। बठिंडा में अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल 8706 वोट से आगे है तो संगरूर में आम आदमी पार्टी के भगवंत मान 40851 वोट से आगे चल रहे है वही पटियाला में कांग्रेस की परनीत कौर 67346 वोट से आगे है।


संबंधित समाचार