Rahul Gandhi Disqualified: संसद की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह शुरू हो गया है। बता दें कि राहुल गांधी के समर्थन में ये प्रदर्शन देश के कई कोनों में किया जा रहा हालांकि दिल्ली पुलिस ने सत्याग्रह की इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने धारा 144 का हवाला दिया है। इस सत्याग्रह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी धरना देने वाली थी।
अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अडानी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला… pic.twitter.com/vtWJrFrNfO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2023
कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि पार्टी नेताओं को पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी दिनभर के संकल्प सत्याग्रह में 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक धरने पर बैठेंगी। राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर समेत कई नेता शामिल हुए हैं।
ओडिशा: सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर में पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में भाग लिया। pic.twitter.com/srw7fDCmzq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2023
राहुल की लड़ाई के समर्थन में सत्याग्रह करेंगे- वेणुगोपाल
इस सत्याग्रह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे।पार्टी के संगठन महासचिव और वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि राहुल गांधी अकेले नहीं, बल्कि करोड़ों लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। वेणुगोपा ने कहा कि हम राहुल की लड़ाई के समर्थन में सत्याग्रह करेंगे।
मेरे अगले भाषण में अडानी के जिक्र से डर गई बीजेपी- राहुल गांधी
गौरतलब है कि साल 2019 के मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने दो साल की सजा दी है। इसी दिन से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई थी। राहुल गांधी ने कहा है कि मैं अपने बयान पर माफी नहीं मांगूंगा। राहुल ने कहा कि मुझे इसलिए अयोग्य ठहराया गया, क्योंकि मोदी सरकार संसद में मेरे अगले भाषण में अडानी के जिक्र से डर गई।