Celebs Follows Cockroach Janta Party: 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहने के बाद से ही इस पार्टी को ऑनलाइन लॉन्च किया गया और देखते ही देखते इस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा फॉलोअर्स बना लिए हैं। वहीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स इस पार्टी के फैन बन गए हैं और सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं।
अनुराग कश्यप
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी 'कॉकरोच जनता पार्टी' को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया है। वहीं अनुराग कश्यप अक्सर सामाजिक मुद्दों पर बात करते नजर आते हैं. वहीं अनुराग कश्यप भी इस पार्टी के फैन बन गए हैं।
पूरव झा
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'द ट्रेटर' के एक्स कंटेस्टेंट पूरव झा ने भी 'कॉकरोच जनता पार्टी' को फॉलो कर लिया है। पार्टी की फॉलोइंग लिस्ट में पूरव झा का नाम भी देखने को मिल रहा है।
पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना
पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हिमांशी भी 'कॉकरोच जनता पार्टी' की फॉलोइंग लिस्ट में जुड़ गई हैं। सोशल मीडिया पर पार्टी से जुड़े पोस्ट को भी हिमांशी लाइक कर रही हैं।
एक्ट्रेस और फैशन इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद
एक्ट्रेस और फैशन इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद भी युवाओं से सजी इस पार्टी को सपोर्ट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर उर्फी अक्सर अपनी बोल्ड स्टेटमेंट के लिए काफी चर्चाओं में रहती हैं। वहीं अब 'कॉकरोच जनता पार्टी' को सपोर्ट करने के बाद भी उर्फी सुर्खियों में आ गई हैं।
नगमा मिराजकर
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट नगमा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। नगमा ने भी इस पार्टी को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया है और नगमा भी बाकी युवाओं की तरह पार्टी को सपोर्ट कर रही हैं।
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी 'कॉकरोच जनता पार्टी' को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया है। साथ ही ईशा पार्टी से जुड़े पोस्ट भी लाइक कर रही हैं. बता दें फिलहाल ईशा गुप्ता फिल्मी दुनिया से दूर हैं।
अली गोनी
टीवी के मशहूर एक्टर अली गोनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अली गोनी अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देश में चल रहे मुद्दों पर बात करते नजर आते हैं। अब अली गोनी भी 'कॉकरोच जनता पार्टी' की फॉलोइंग लिस्ट में हैं।
बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब
बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब भी युवाओं से सजी इस पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं जीशान भी इस पार्टी से जुड़े पोस्ट को लाइक कर रहे हैं। बता दें जीशान भी देश के कई मुद्दों पर बात कर चुके हैं।