होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली में 6 रुपए सस्ती हुई सीएनजी, पीएनजी के दाम 5 रुपए घंटे

दिल्ली में 6 रुपए सस्ती हुई सीएनजी, पीएनजी के दाम 5 रुपए घंटे

 

CNG PNG Price in Delhi: केंद्र सरकार के गैस के दामों को निर्धारित करने वाली प्रक्रिया में बदलाव के बाद सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। राजधानी में सीएनजी की कीमतें आज से करीब 6 रुपये प्रति किलो और पीएनजी की कीमतें 5 रुपये प्रति एससीएम कम हुई हैं। 

 

बता दें कि करीब दो साल बाद सीएनजी की कीमतों में यह गिरावट आने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सीएनजी की नई कीमतें रविवार सुबह 6 बजे से और पीएनजी की कीमतें शनिवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। पेट्रोल और सीएनजी के बीच का अंतर कम होने की वजह से लोग सीएनजी गाड़ियों को खरीदने से परहेज कर रहे थे। वहीं बार-बार बढ़ रही इन कीमतों का असर महंगाई पर भी पड़ रहा था। ट्रांसपोर्ट के चार्ज बढ़ने की वजह से चीजें महंगी हो रही थीं। इस कदम से लोगों को काफी राहत मिली है।

 

CNG के दाम सबसे कम दिल्‍ली में हुए
IGL ने देर शाम ट्वीट कर सीएनजी और पीएनजी की नई कीमतों की घोषणा की। दिल्ली और आसपास के शहरों की बात करें तो सीएनजी की कीमतों में सबसे अधिक कमी राजधानी दिल्ली में ही आई है। यहां सीएनजी की कीमतें 5.97 रुपये प्रति किलो तक कम हुई है। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतों में 4.92 रुपये प्रति किलो की कमी आई है।

 

नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी में सीएनजी की कीमतें सबसे सस्ती हैं। अब रविवार सुबह 6 बजे से दिल्ली के सीएनजी पंपों में सीएनजी के रेट 73.59 रुपये प्रति किलो होंगे। गुरुग्राम में यह कीमतें 82.62 रुपये प्रति किलो रहेगी। पीएनजी के रेट दिल्ली और इससे लगते शहरों में आईजीएल ने पांच रुपये कम किए हैं।


संबंधित समाचार