होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM Yogi पाकिस्तान पर साधा निशाना, बोले-दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा

CM Yogi पाकिस्तान पर साधा निशाना, बोले-दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा

 

CM Yogi Adityanath: लखनऊ के हजरतगंज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बात कह दी। सीएम ने कहा कि 1947 में जो हुआ था, वही अब पाकिस्तान में हो रहा है। वही बांग्लादेश में हो रहा है जो पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। योगी ने कहा कि आध्यात्मिक जगत में पाकिस्तान का कोई अस्तित्व नहीं है। आने वाले समय में या तो पाकिस्तान का भारत में विलय हो जाएगा, या फिर दुनिया के नक्शे से उसका नामोनिशान मिट जाएगा।

देश के विभाजन की जिम्मेदार कांग्रेस

लोक भवन में हुए कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि देश के विभाजन की जिम्मेदार कांग्रेस है। जब इन लोगों के हाथ में सत्ता आई तब इन लोगों ने देश की कीमत पर राजनीति की। राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश को विभाजन की त्रासदी में ढकेला गया। यह मात्र एक देश का विभाजन नहीं, बल्कि मानवता का विभाजन था। विभाजन की त्रासदी उन्हीं गलतियों का नतीजा है।

अब देश को विभाजन से उबारना है 

सीएम ने आगे कहा कि अब हमें गलतियों से सिखना होगा। जिनकी वजह से विदेशी भारत के अंदर घुसे। भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों को तोड़ने और भारत की अखंडता और संस्कृति को नष्ट करने का मौका मिला। इसी तरह से अब जाति विभाजन, क्षेत्रीय विभाजन और भाषा के स्तर पर विभाजन से देश को उबरना है।


संबंधित समाचार