CM Yogi in Kushinagar: कुशीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब दिमागी बुखार की बीमारी ऐसे ही खत्म हुई जैसे यूपी से माफिया खत्म हुए. हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त किया। मच्छर बीमारी फैलाता था और माफिया बेरोजगारी फैलाता था। आज कुशीनगर में ज़ोरों से विकास चल रहा है. अब फाजिलनगर का नाम पावागढ़ होगा। अच्छा जनप्रतिनिधि माफिया और गुंडों को समाप्त करते हैं। हर चेहरे पर खुशहाली लाते हैं. हर बेटी सुरक्षित हो हर हाथ में काम हो ये हमारा प्रयास है।
सीएम योगी ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा
मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की समजवादी पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि पहले किसान आत्महत्या के लिए मजबूर होता था। आज हम किसानों को गन्ने का दाम 400 रुपए दे रहे हैं। लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है. 2017 से पहले युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा था। आज हमारी सरकार बिना सिफारिश और घूस के बिना सरकारी भर्तियां की है. डबल इंजन की सरकार ने यूपी की तस्वीर बदल दी है। आज कुशीनगर में भी मेडिकल कॉलेज बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शोहदों को ठीक कर दिया है। जो लोग बोली से नाहीं मानते, वे गोली से जरूर मानते हैं। पहले की सरकारों में कट्टा और बम बनते थे। माफियाओं को बोलबाला था। आज हमारी सरकार में पाकिस्तान पर दागी जाने वाली ब्रम्होस मिसाइल का निर्माण लखनऊ में करा रहे हैं. जब ब्रह्मोस वार करता है तो पाकिस्तान बाप-बाप चिल्ला पड़ता है। विकास के लिए प्रदेश सरकार ख़ज़ाना खोल दिया जाएगा। इसी साल से कृषि वैज्ञानिकों की भर्ती शुरू होगी।