होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा- पंजाब पानी विवाद पर CM सुक्खू बोले - आपसी विवाद बैठकर सुलझाना चाहिए

हरियाणा- पंजाब पानी विवाद पर CM सुक्खू बोले - आपसी विवाद बैठकर सुलझाना चाहिए

 

Punjab Haryana Water Dispute : हरियाणा- पंजाब के बीच पानी विवाद को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। बता दें की पानी विवाद को लेकर बीते दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, वहीं पंजाब सरकार भी पानी विवाद पर बैठक कर रही है, और अपने विचार साझा कर रही है। विषय को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी बयान सामने आया है। उन्होंने ने भी मुद्दे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

पानी विवाद पर CM सुक्खू की सलाह 

पानी विवाद को लेकर सभी नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है, वहीं इसपर CM सुक्खू  का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा की यह दोनों राज्यों का आपसी मामला है जिसे दोनों राज्यों को मिल बैठकर सुलझाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा की हिमाचल ने जब पानी से कमाई की बात सोची तो दोनों राज्यों ने इसका विरोध किया। ऐसा नहीं करना चाहिए। पानी में हम अधिकार नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब को यह सोचना चाहिए हिमाचल के अधिकारों को सुरक्षित करने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री कहा कि पानी राष्ट्रीय संपदा है। हरियाणा और पंजाब के बीच सहमति बननी चाहिए।


मिल- जुलकर ढूंढे समाधान 

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा की दोनों राज्यों को चाहिए की आपस में मिलजुल कर इसका समाधान ढूंढें। जहां तक हिमाचल की बात है तो रॉयल्टी 7.19 प्रतिशत रायल्टी सुप्रीम कोर्ट ने तय की थी। हम चाहते हैं कि जो हमारी नीति के हिसाब से 12 प्रतिशत रॉयल्टी के हिसाब से हिमाचल प्रदेश को अधिकार मिले।


संबंधित समाचार