होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

 उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी की हार, भाजपा की फिर बन रही सरकार 

 उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी की हार, भाजपा की फिर बन रही सरकार 

 

Election Result 2022: उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। भाजपा पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी बंपर जीत के साथ सरकार बना रही है। पांचों राज्यों की मतगणना में चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज अपनी सीट हार रहे हैं। यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ योगी राज वापस लौट रहा है। सपा को हालांकि 2017 के मुकाबले काफी ज्यादा सीटें मिली हैं लेकिन सरकार बनाने का सपना एक बार फिर धराशायी होता जा रहा है।

उत्तराखंड में कांग्रेस के सीएम फेस हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रतिद्वंदी भुवन चंद्र कापड़ी से चुनाव हार गए हैं। हालांकि रूझानों के मुताबिक यहां भाजपा एक बार फिर सत्ता रिपीट कर रही है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: कोटद्वार दुगड्डा के बीच हाईवे से नीचे खाई में गिरा ट्रक, पांच घायल


संबंधित समाचार