होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM नीतीश कुमार ने ट्वीट कर की घोषणा, बिहार में अब Lockdown खत्म, अनलॉक-1 शुरू

CM नीतीश कुमार ने ट्वीट कर की घोषणा, बिहार में अब Lockdown खत्म, अनलॉक-1 शुरू

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अनलॉक-1 की घोषणा की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की घटती स्थिति को देखते हुए बिहार में लॉकडाउन खत्‍म मगर शाम 7 बजे से सुबह के 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। दुकानों को शाम पांच बजे तक खुलने की छूट मिलेगी।

आपको बता दें कि यह बिहार में 15 जून तक यह छूट रहेगी। इसेक साथ ही निजी ऑफिस भी खुलेंगे। आज दोपहर 1 बजे इस संबंध में प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। कोरोना वायरस के घटते संक्रमण को देखते हुए इस बार अनलॉक-1 की घोषणा की गई है। छूट के दायरे में व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठान, ट्रांसपोर्ट, निजी ऑफिस आदि आएंगे। फिलहाल स्‍कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्‍थानों सहित सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्‍थान पहले की तरह ही बंद रहेंगे। पार्क, जिम स्‍टेडियम आदि भी बंद रहेंगे। इसके साथ ही दुकानों को 5 बजे तक खुलने की छूट मिली।

बिहार में मिली यह बड़ी छूट

1. बिहार में नाइट कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 5 तक लागू रहेग।

2. सभी तरह की दुकानें रोज खुलने की छूट।

3. सरकारी और निजी ऑफिसों में 50 फीसदी उपस्थिति के साथ शाम 4 बजे तक खुल सकेंगे।

4. वाहनों के चलने पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

5. शादी समारोह और श्राद्ध में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने की छूट।

दिल्ली के साथ कई राज्यों में अनलॉक शुरू

आपको बता दें कि दिल्ली में अनलॉक का दूसरा चरण शुरू हो गया है। कोरोना वायरस के सुधरते हालात को देखते हुए पिछले हफ़्ते से ही पहले चरण में कुछ छूटें देनी शुरू हो गई थीं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 75 ज़िलों में से 71 में आर्थिक गतिविधियों में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रतिबंधों में छूट दी गई है। इसके साथ ही हरियाणा में वैसे तो लॉकडाउन को 7 जून से बढ़ाकर 14 जून तक कर दिया गया है लेकिन कोरोना वायरस के मामलों में कमी को देखते हुए कई गतिविधियों में छूट दी है।  

यह भी पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटों में 1 लाख से कम नए केस, 2,123 मरीजों ने गवाई जान


संबंधित समाचार