होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM मनोहर लाल खट्टर ने पुल निर्माण के लिए 104Cr रुपए की दी मंजूरी

CM मनोहर लाल खट्टर ने पुल निर्माण के लिए 104Cr रुपए की दी मंजूरी

 

यमुनानगर जिले में यमुनानगर-रादौर राजमार्ग को गांव जठलाना से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव नकुड़ सहारनपुर से जोड़ने के लिए पुल निर्माण के लिए 104.50 करोड़ रुपए की राशि को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है।

 

इसके अलावा विभिन्न जिलों में सड़कों के निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 27 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

 

इस संदर्भ में लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 14 अगस्त को हिसार में की गई अपनी घोषणाओं के अनुरूप राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के हिसार शहर के अंदर 6 किलोमीटर सैक्शन को मजबूत बनाने के लिए 8.78 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।

 

-हिसार में खरड़ से दादा खेड़ा तक 2.75 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 1.87 करोड़ रुपए

-खोखा से चनोट तक 4.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 3.09 करोड़ रुपए

-सरसोढ़ से पंघाल तक 5.10 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 3.98 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।


संबंधित समाचार