होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM मनोहर लाल ने की वंदे भारत ट्रेन की यात्रा, कहा- देश की प्रगति को मिलेगी नई दिशा

CM मनोहर लाल ने की वंदे भारत ट्रेन की यात्रा, कहा- देश की प्रगति को मिलेगी नई दिशा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना में देश की चौथी 'वंदे भारत ट्रेन' (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाई। वंदे भारत ट्रेन चंडीगढ़ (Chandigarh), अंबाला (Ambala), और कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) के रास्ते से दिल्ली (Delhi) जाएगी। चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्रेन का स्वागत किया और यहां से अंबाला तक का सफर भी तय किया।

सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) के साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत कई मंत्री, विधायक और अधिकारी शामिल रहे। मनोहर लाल ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है। जिससे देश की प्रगति को एक नई दिशा मिलेगी।  

कुरुक्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा ने आधे घंटे तक इंतजार किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। ट्रेन के पहुंचने पर सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा ने वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया। 

यह भी पढ़ें- आदमपुर उपचुनाव में Kuldeep Bishnoi ने बेटे को दिलाया टिकट


संबंधित समाचार