होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सीएम मनोहर लाल ने सोनीपत में फहराया झंडा, लोगों को बताए सरकार के विकाय कार्य

सीएम मनोहर लाल ने सोनीपत में फहराया झंडा, लोगों को बताए सरकार के विकाय कार्य

 

73वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे हरियाणा में जगह-जगह स्‍वतंत्रता दिवस समारोह आयाोजित किए गए। मुख्‍य राज्यस्‍तरीय समारोह सोनीपत में हुआ। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने यहां राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और परेड कर सलामी ली। राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य ने फरीदाबाद में झंडोतोलन किया। राज्‍य के अन्‍य मंत्रियों ने विभिन्‍न जिलों में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया।

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने सोनीपत में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। उन्‍होंने परेड की सलामी ली और समारोह को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है। आज स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ रक्षाबंधन का पर्व भी है। उन्‍होंने लोगों से प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सभी मिलकर देश और प्रदेश की उन्‍नति में योगदान दें।

मनोहरलाल ने जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाए जाने की भी चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि चंद रोज पहले हमें अभूतपूर्व खुशी मिली है। मां भारती के मस्तक कश्मीर पर अनुच्छेद 370 पीड़ा देने वाला था, लेकिन कृष्ण-अर्जुन की भांति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी ने इस पीड़ा से मुक्ति दिलाते हुए सरदार पटेल के सपने को पूरा किया।

उन्‍होंने कहा कि हरियाणा के नौजवानों ने कश्मीर के लिए शहादत दी है। हमारे युवाओं राष्ट्रीय एकता, अखंडता के लिए कभी नहीं चूकेंगे। सैनिक, पूर्व सैनिकों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बड़े कदम उठाए गए। अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए मनोहरलाल ने कहा कि मेरे सामने अन्य सरकारों से अलग सरकार शासन की चुनौती थी। हमने भ्रष्टाचार की दलदल, दबंगों के व्यवस्था काबिज होने सहित दलाली की परंपरा खत्म की है।

उन्‍होंने कहा कि आज प्रदेश के युवाओ में बदलाव का नजर आ रहा है और वे अपने लक्ष्‍य के प्रति गंभीर नजर आ रहे हैं। किसानों को ताकत मिली, उन्हें अहसास हुआ कि प्रदेश में उनकी चिंता करने वाली सरकार है। हरियाणा इज आफ डूइंग में देश में तीसरे और उत्तर भारत में प्रथम स्‍थान पर है। पहले विकास परियोजनाएं राजनीतिक मुनाफे को ध्यान में रखकर बनाई जाती थी, लेकिन हमने हरियाणा एक-हरियाणवी एक की सोच से आगे बढ़े।

 


संबंधित समाचार