होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गांधी जी के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रदेशभर में मनाया गया स्वच्छता का त्यौहार

गांधी जी के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रदेशभर में मनाया गया स्वच्छता का त्यौहार

 

आज गांधी जयंती के मौके पर देशभर में स्वच्छता अभियान मनाया जा रहा है. विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है ताकि गांधी जी के सपनों का स्वच्छ भारत साकार हो सके.

 

   करनाल

   करनाल में स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में नेशनल हाइवे पर स्वच्छता अभियान के तहत महाश्रमदान की शुरुआत हुई. सुबह 8 बजे जिले के निर्मल कुटिया चौक से 4 टीमों ने शहर के 4 किलोमीटर एरिया में सफाई अभियान चलाया.

 

   पानीपत

 

   पानीपत में स्वच्छ भारत के निर्माण को गति देने के लिए पद यात्रा की गई. इस मौके पर हर गांव के लोगों को स्वच्छता अभियान के तहत जोड़ने और उन्हें जागरूक करने के अभियान चलाया गया.

 

   सिरसा

 

   सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम में भी गांधी जयंती मनाई गई. जहां शहर के डीसी प्रभजोत सिंह ने लोगों को सम्बोधित किया और गांधी जी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाया गया.

 

   यमुनानगर

 

   यमुनानगर में हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी के कुंडली तालाब पार्क की पूरी तरह से सफाई की. इस बार हाथों में झाड़ू ना दिखाते हुए हाथ से ही पूरे पार्क की विधानसभा स्पीकर ने सफाई की.

 

   पलवल

 

   पलवल में भी अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और गांधी को याद कर उन्हें श्रद्घा सुमन अर्पित किए गए.

 

   कैथल

 

   कैथल में जिला उपायुक्त धर्मबीर सिंह ने जवाहर लाल पार्क में महात्मा गांधी जयंती मनाई. इस मौके पर प्रशाशन के सभी अधिकारियों को साफ सफाई अभियान की शपथ भी दिलाई गई.

 

 


संबंधित समाचार