होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री की तारीफ में कहा 'भारत के साथ दुनिया को भी दिशा दिखा रहे हैं पीएम'

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री की तारीफ में कहा 'भारत के साथ दुनिया को भी दिशा दिखा रहे हैं पीएम'

 

Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री है, भारत और दुनिया को दिशा दिखा रहा है, यह देन भारतीय संविधान की ही है। 26 नवंबर को संविधान दिवस (Indian Constitution Day) के अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारतीय संविधान की खासियत है कि देश का प्रधानमंत्री होने के नाते एक चाय बेचने वाला न केवल भारत को बल्कि पूरी दुनिया को दिशा दिखा रहा है। बता दें कि पीएम मोदी ने खुद कहा था कि वह बचपन में चाय बेचा करते थे।

'संविधान गौरव अभियान' का आगाज
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 26 नवंबर यानी संविधान दिवस पर देशभर में ‘‘संविधान गौरव अभियान’’ की शुरुआत की जो करीब छह दिसंबर तक चलगा। इस दौरान BJP सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों में यात्राएं निकालेगी और साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। सभी यात्राओं के समापन पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें अनुसूचित जाति की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा, साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा उन्हें संविधान की शपथ भी दिलाई जाएगी।

2015 से हुई संविधान दिवस मनाने की शुरुआत
बता दें कि हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को संविधान सभा द्वारा स्वीकार किया गया था। संविधान दिवस की शुरुआत 2015 में मोदी सरकार द्वारा की गई थी।
 

यह भी पढ़ें- Badrinath Dham में भी ध्यान कर सकेंगे तीर्थयात्री


संबंधित समाचार