होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रोज सुबह चबाते है तुलसी की पत्तियां, तो हो जाइए सावधान, दातों को पहुंचेगा नुकसान

रोज सुबह चबाते है तुलसी की पत्तियां, तो हो जाइए सावधान, दातों को पहुंचेगा नुकसान

 

Tulsi sisdeffects : तुलसी को धर्म और विज्ञान दोनों ही लिहाज से फायदेमंद माना जाता है। तुलसी की पूजा करने से घर में शांति बनी रहती है। भारत के हर घर में तुलसी का पौधा देखा जाता है। वहीं हिंदू धर्म में तो तुलसी को मां का दर्जा दिया जाता है। और इसकी पूजा भी की जाती है। वहीं इसकी पत्तियां हेल्थ को कई लाभ पहुंचती हैं। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करती हैं। तुलसी की पत्ती से बना काढ़ा सर्दी-जुकाम और बुखार में बहुत फायदेमंद साबित होता है।  इसके एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण लोग इसे सुबह बांसी मुंह चबाते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट इसे चबाना नुकसानदायक हो सकता है। 

तुलसी पत्ता चबाने के ये है नुकसान 

इसकी पत्ती में मर्करी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी ओरल हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. जब हम तुलसी को हर दिन चबाने लगते हैं तो यह दांतों के इनेमल को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगता है। जिसके कारण दांत संवेदनशील हो जाते हैं। साथ ही इसकी पत्तियों का हल्का तीखापन मुंह में जलन और घाव पैदा कर सकता है। 

इसलिए आपको इसकी पत्तयां चबाने की बजाय काढ़ा या अर्क पीना चाहिए। आप तुलसी के पानी में शहद मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपके दांतों को नुकसान भी नहीं पहुंचता है और आपको इसके फायदे मिल जाते हैं। 


धार्मिक अनुसार से तुलसी को देवी को दर्जा दिया गया है, ऐसे में उसका सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी को चबाने या काटने की बजाय इसे निगल जाना चाहिए। इसे दांतों से काटना अपमान माना जाता है। 

ये आलेख सामान्य जानकारी के लिए है। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। 
 


संबंधित समाचार