होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Charcha: यूपी चुनाव, प्रियंका का 'महिला' दांव ! देखिए प्रधान संपादक Dr. Himanshu Dwivedi के साथ

Charcha: यूपी चुनाव, प्रियंका का 'महिला' दांव ! देखिए प्रधान संपादक Dr. Himanshu Dwivedi के साथ

 

जनता टीवी के खास कार्यक्रम 'चर्चा' में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने आज 'यूपी चुनाव और प्रियंका गांधी का महिला दांव पर विस्तार से चर्चा की। प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि 'यूपी चुनाव, प्रियंका का 'महिला' दांव! सन्दर्भ उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रयासों से है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी की आतंरिक कलह शांत नहीं हो पा रही वहीं दूसरी ओर आने वाले चुनावों को लेकर पार्टी नई- नई रणनीतियां भी अपनाती दिखाई दे रही है और इस कड़ी में मंगलवार को प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का ऐलान कर नया सियासी समीकरण साधने की कोशिश की है। यह ऐलान कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है।

आजाद हिंदुस्तान में यह पहली बार है जब किसी पार्टी ने महिलाओं के लिए इतना बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने इस दौरान ये भी कहा कि जाति के आधार पर नहीं हम महिलाओं को मेरिट के आधार पर टिकट देंगे। इस मुद्दे पर प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने चार मेहमान बीजेपी नेत्री शबनम पांडेय, सपा प्रवक्ता जेवा यास्मीन, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम कुमार और कांग्रेस नेत्री सदफ जाफर से चर्चा की। इस दौरान प्रधान संपादक के द्वारा मेहमनों से तीखे सवाल भी किए गए।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लखनऊ में आज आधी आबादी यानी महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश एवं उत्तर प्रदेश की महिलाओं को समर्पित मेरी प्रेस वार्ता। एक नई शुरुआत...। प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारा ध्येय है। महिलाएं तभी सशक्त होंगी, जब उन्हें अधिकार मिलेंगे, जब उन्हें राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी। महिला सशक्तिकरण की तरफ कदम बढ़ेंगे, अब महिलाओं को भी राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी। 

आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40 प्रतिशत टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगें। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े। इस दौरान प्रियंका गांधी ने महिला समाजसेवी, अध्यापिका, महिला पत्रकारों व अन्य सेवाओं से जुड़ीं महिलाओं को राजनीति में आने का आह्वान भी किया। प्रियंका ने कहा है कि जो भी इच्छुक वे आगे आएं और आवेदन करें हम उन्हें टिकट देंगे। यूपी में शोषित महिलाओं को लेकर यह फैसला कांग्रेस पार्टी ने लिया है। इसके अलावा प्रियंका ने नया नारा भी दिया है। लड़की हूं, लड़ सकती हूं....


संबंधित समाचार