होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Charcha: Punjab Election चेहरे पर तकरार एक अनार, कई बीमार.. 

Charcha: Punjab Election चेहरे पर तकरार एक अनार, कई बीमार.. 

 

जनता टीवी के कार्यक्रम 'चर्चा' में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने शुरुआत में कहा कि चर्चा के तहत एक बार फिर उन पांच विधानसभा राज्यों पर बातचीत करेंगे... जहां पर चुनाव का सिलसिला शुरू हो चुका है। तमाम राज्यों में चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हैं। इन गतिविधियों के बीच में सारी पार्टियों के बीच में ही चर्चा है कि मुख्यमंत्री के तौर पर चेहर कौन होगा... चाहे वो भारतीय जनता पार्टी है, चाहे कांग्रेस पार्टी है... चाहे अन्य राजनीतिक दल हैं। सब जगह पर खलबली है, बेचैनी है, असमंजस है... लेकिन इन सब के बीच में देश की नवोदित राजनीतिक पार्टी जो बामुश्किल एक दशक पहले अस्तित्व में आई। सही मायनों में कहें तो उसने एक दशक भी पूरा नहीं किया। वो इन तमाम राजनीतिक दलों से मिलों आगे दिख रही है। आम आदमी पार्टी इसका नाम है। आम आदमी पार्टी लगातार मुख्यमंत्री के तौर पर अपने चेहरे सार्वजनिक कर रही है। उत्तराखंड के संदर्भ में कर्नल कुठयाल के रूप में अपना चेहरा पहले ही दे चुकी थी। अब पंजाब के संदर्भ में तमाम राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी पर सावल उठा रहे थे कि बिन दूल्हे की बारात है, क्या केजरीवाल को ही दूल्हा बनाने की तैयारी है।

लेकिन कल अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर प्रस्तुत कर दिया। आज वे गोवा में थे तो उन्होंने गोवा में भी मुख्यमंत्री का चेहरा दे दिया। इन सब के बीच में जिस पंजाब में कांग्रेस की स्पष्ट बहुमत की सरकार है... चरणजीत सिंह चन्नी को एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर कांग्रेस बता रही है कि दलित को सम्मान और स्थान अगर किसी पार्टी ने दिया तो वो कांग्रेस ने दिया। उस कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि पंजाब में हम कोई चेहर घोषित नहीं करेंगे.. बल्कि सामुहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। किया ऐसी मजबूरी है, जिसके तहत चरणजीत सिंह चन्नी चेहरा होने से वंचित रह जा रहे हैं। अगर उत्तर प्रदेश में बात करें तो कांग्रेस असमंजस में हैं....

 

यह भी पढ़ें- कोरोना की तीसरी लहर का असर, एक दिन में 3 लाख 17 हजार से ज्यादा मामले किए गए दर्ज


संबंधित समाचार