Chandrayaan 3 Landing:अगर हम भारत देश की बात करें तो इन दिनों सिर्फ तीन मुद्दों पर चर्चा सबसे ज्यादा है। दो मुद्दे ऐसे हैं जिनपर विभिन्न प्रतिक्रियाएं और विचार हो सकते हैं, मगर तीसरा मुद्दा ऐसा है कि भले ही कितने ही अलग विचार हों सब चाहचा है कि जीत हासिल हो...तो ये कहना गलत नहीं होगा कि चंद्रयान 3 महज कुछ वैज्ञानिकों की उम्मीद है पर वो भारत के 140 करोड़ आबादी की उम्मीद है। इसरो का चंद्रयान-3 मिशन अपने लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच गया है। उसका लैंडर 'विक्रम' चंद्रमा की अंडाकार कक्षा में चक्कर लगा रहा। वो 23 अगस्त की शाम 6.04 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा।
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 22, 2023
The mission is on schedule.
Systems are undergoing regular checks.
Smooth sailing is continuing.
The Mission Operations Complex (MOX) is buzzed with energy & excitement!
The live telecast of the landing operations at MOX/ISTRAC begins at 17:20 Hrs. IST… pic.twitter.com/Ucfg9HAvrY
वहीं दूसरी ओर रविवार को खबर आई कि रूस का लूना-25 यान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया, ऐसे में अब पूरी दुनिया की नजर चंद्रयान-3 पर हैं। इसका यह भी कारण है कि चंद्रयान 3 अगर सफलतापूर्वक चन्द्रमा पर लैंड करता है तो भारत पहला देश होगा जिसने साउथ पोल पर कदम रखा है। ऐसे में देश के कई हिस्सों में चंद्रयान 3 को लेकर हवन-पूजन भी किए जा रहे हैं।
'चंद्रयान-3 मिशन' के लिए विशेष पूजा
'चंद्रयान-3 मिशन' के लिए विशेष पूजा कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में प्रसिद्ध श्रीकुक्के श्री सुब्रमण्यम मंदिर में सोमवार को नाग पंचमी उत्सव पर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए विशेष पूजा की गई। वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मुंबई के चंद्रमौलेश्वर शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया। उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में हवन किया जा रहा है। इसके साथ ही चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी के कामाख्या मंदिर में भी हवन किया जा रहा है।
वहीं चंद्रयान की लैडिंग पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल का भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बेहद खुशी का पल है कि चंद्रयान-3 कल लैंडिंग करेगा। मैं ईश्वर से इसकी सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करता हूं। पूरा देश इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये भारत के लिए गर्व की बात है। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रक्रिया के आखिरी चरण में है। पूरा देश प्रार्थना कर रहा है, मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर तिरंगा फहराने में सफल होगा।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि यह देश के लिए बहुत बड़ी बात है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वर्षों से हमारे वैज्ञानिकों ने इस परियोजना पर बहुत मेहनत की है। वे सभी के प्रशंसा के हकदार हैं। चाहे कांग्रेस हो या भाजपा सरकार, हमारा कर्तव्य उनका (वैज्ञानिकों) समर्थन करना है।
चंद्रयान-3 लैंडिंग पर बॉलीवुड का रिएक्शन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग को लेकर फिल्मी सितारे भी उत्साहित हैं। इस महत्वाकांक्षी मिशन के लिए इसरो को धन्यवाद दे रहे हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर ने कहा, "यह भारत के लिए एक महान क्षण है और हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।" वहीं अनुपम खेर एक्स पर लिखा, "भारत में 140 करोड़ भारतीय बड़ी उम्मीद के साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग की प्रतीक्षा में हैं। भारतीय होने का मतलब मनाने का एक बड़ा कारण देने के लिए अग्रिम धन्यवाद। नजर ना लगे! जय हो!
वहीं इसरो के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा, "अगर परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं हुई तो हम चंद्रमा पर मॉड्यूल की लैंडिंग को 27 अगस्त तक के लिए स्थगित कर देंगे। इसरो ने बताया कि यह वैज्ञानिकों का प्लान बी है। इसरो के अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीलेश एम देसाई ने यह जानकारी दी है।
चंद्रयान-3 पानी, जल स्रोतों और खनिजों की पहचान करने में मदद करेगा मयंक एन. वाहिया, खगोल विज्ञान प्रोफेसर, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च ने कहा कि चंद्रयान 3 चांद की सतह पर उतरने वाला है। पहले चंद्रयान मिशन ने साबित किया कि चांद पर पानी है। चंद्रयान-2 मिशन में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर लगाना था, लेकिन चीजें ठीक से काम नहीं कर पाईं। लेकिन चंद्रयान-2 का मॉड्यूलर मिशन उल्लेखनीय रूप से सफल रहा। चंद्रमा पर उतरना कितना मुश्किल है, इसका अंदाजा लगाने के लिए आप देख सकते हैं कि रूस लूना-25 को उतारने में सफल नहीं हो सका...मुझे पूरा यकीन है कि 23 अगस्त को सफल लैंडिंग होगी। चंद्रयान-3 हमें पानी, जल स्रोतों और खनिजों की पहचान करने में मदद करेगा।