होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Chandra grahan 2022 : साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें सभी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

Chandra grahan 2022 : साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें सभी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

 

Chandra grahan: बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) यानी 16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण है। आज यह वृश्चिक राशि में स्थित रहेगा। भारतीय समय के मुताबिक यह सुबह 7 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और 11 बजकर 25 मिनट तक लगा रहेगा।

दिन में होने की वजह से यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल को मान्य नहीं माना जाएगा। लेकिन ग्रहण के वक्त बनने वाली ग्रहों की स्थिति का असर देश और दुनिया पर पड़ेगा। अत: इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें। इस पर लाइनपार माता मंदिर के पास स्थित हरि ज्योतिष संस्थान के ज्योतिर्विद सुरेंद्र शर्मा (Jyotirvid Surendra Sharma) ने बताया कि ग्रहण के वक्त जहां रात होगी वहां इसे आसानी से देखा जा सकता है। बता दें कि काफी लंबे समय बाद इस चंद्र ग्रहण का दुर्लभ योग बन रहा है और चंद्रमा खूनी लाल रंग में दिखाई देगा।

ग्रहण कहां नजर आएगा ?
आज चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) दक्षिणी अमेरिका, चिली, रोमानिया,सूडान,  पेरू,ब्राजील, अर्जेंटीना, केन्या, जर्मनी, मेक्सिको, पोलैंड, न्यूजीलैंड, उत्तरी पेसिफिक सागर में दिखाई देगा। जहां स्थानीय समय के मुताबिक रात होगी वहीं चंद्र ग्रहण दिखेगा। अफ्रीका एवं यूरोप में भी यह ग्रहण आंशिक रूप से नजर आ सकता है।

अवधि और दुर्लभ योग
चंद्र ग्रहण 3 घंटे 27 मिनट और 58 सेकंड तक रहेगा। यह एक दुर्लभ योग बनाएगा। क्योंकि चांद इस बार खूनी लाल रंग का नजर आने वाला है। लंबे अंतराल के बाद यह दोनों संयोग बहुत आते हैं। वैज्ञानिक इसे सुपर लूनर इवेंट (Super Lunar Event) कह रहे हैं। यह पूर्ण ग्रहण होने वाला है और चांद का रंग भी खूनी लाल रंग दिखाई देने वाला है। राशि के मुताबिक यह मेष (Sheep), सिंह (Lion) और धनु (sagittarius) राशि के लिए शुभ व अन्य के लिए सामान्य साबित होगा।

भारत में नजर आएंगे ये ग्रहण
भारत में इस सास सिर्फ दो ही ग्रहण दिखाई देंगे। पहला सूर्यग्रहण जोकि 25 अक्टूबर को धूमवती अमावस्या को लगेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण जोकि 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा को लगेगा। इस दोनों का प्रभाव भारत में पूर्ण तरह रहेगा।

यह भी पढ़ें- Lunar Eclipse 2022: चंद्रग्रहण के दिन भूल कर भी न करें ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान


संबंधित समाचार