होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Chanakya Niti: लक्ष्य प्राप्त करने में 100 प्रतिशत होंगे कामयाब, इन 4 चीजों को कभी न करें दरकिनार

Chanakya Niti: लक्ष्य प्राप्त करने में 100 प्रतिशत होंगे कामयाब, इन 4 चीजों को कभी न करें दरकिनार

 

कई बार आप बहुत मेहनत करते है लेकिन इसके बावजूद सफलता पाने में नाकाम रह जाते है। अपनी मंजिल हो पाने के लिए आप निरंतर प्रयास करते है। यही नहीं अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप एड़ी चोटी तक का जोर लगा लेते है लेकिन इसके बाद भी सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे में आप परेशान होकर हार मान जाते है या फिर कई बार ये सोचते रहते है कि इतने प्रयासों के बाद भी आखिर आप अपनी मंजिल तक क्यों नहीं पहुंच पाएं? 

ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है कि तमाम प्रयासों के बाद भी आप सफल क्यों नहीं हो पाते ? आखिर इसके पीछे वजह क्या है? दरअसल, चाणक्य कहते हैं कि आज के दौर में कामयाबी सिर्फ मेहनत के बलबूत नहीं मिल सकती इसलिए लिए कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अपनाने से व्यक्ति सफलता की ऊंचाईयों को छूता है। तो आइए जानते हैं लक्ष्य पूरा करने के लिए किन चीजों पर जरुर करें गौर... 

संगत 

चाणक्य कहते हैं कि जीवन में सफल होना है तो बुरी संगत और बुरी आदतों से दूर ही रहने में भलाई है। बुरी संगत और बुरी आदतें प्रतिभाशाली व्यक्ति का भी भविष्य चौपट कर देती हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके बुरी संगत छोड़ दें। 

अपनी और दूसरों की गलतियों से सबक 

ये सच है कि कोई परफेक्ट नहीं होता। हर इंसान से गलतियां होती है पर अपनी गलतियों से सबक लेने वाला अगले कदम पर मात नहीं खाता। व्यक्ति गलती करने से घबराता है लेकिन सच ये है कि गलतियां व्यक्ति ही व्यक्तिगत विकास में सुधार लाने और आपको मजबूत बनाने में मदद करती हैं। वहीं जो दूसरों की गलतियों से सीख लेते हैं वह लक्ष्य प्राप्ति की रणनीति बेहतर तरीके से बना पाते हैं। चाणक्य कहते हैं कि जो बीत गया उसके बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए, गलतियों से सीख लेकर आगे की प्लानिंग पर फोकस करना चाहिए। 

ऐसे मिलेगी सफलता

सफलता पाने की रेस में एक मौड़ ऐसा जरूर आता है जब व्यक्ति को साहस का परिचय देना पड़ता है। उस समय व्यक्ति ने सही निर्णय नहीं लिया तो वह जीती हुई बाजी हार जाता है और पूरी मेहनत मिट्‌टी में मिल जाती है। उस समय अगर वो हार मान गया तो जीती जिताई बाजी हार सकता है। साहस का अर्थ है अपने लक्ष्य प्राप्ति में आ रही बाधा का डटकर सामना करना, इसके लिए निंदाओं पर ध्यान न दें, असफलता के डर से हारने वाला व्यक्ति कभी कामयाब नहीं हो पाता। 

नई चीजें चीखने की लगन 

जो व्यक्ति आज में जीता है उसे वर्तमान परिस्थितियों का सामना करने में दिक्कत नहीं आती। कहने का अर्थ है वक्त के साथ जैसे हालात, टेक्नॉलोजी, परंपराएं बदल जाती है वैसे ही व्यक्ति को इनके मुताबिक खुद को ढ़ालने की कोशिश करना चाहिए। हर नई चीज को खीखने से कभी गुरेज नहीं करना चाहिए, यही कला व्यक्ति की सफलता में चार चांद लगा देती है।  


संबंधित समाचार