होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें

 

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है. यह 9 दिनों तक चलने वाला देवी शक्ति की आराधना का महापर्व है. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं और घर में घटस्थापना कर विशेष अनुष्ठान करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि सिर्फ व्रत और पूजा तक सीमित नहीं है. यह समय घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और नकारात्मकता को दूर करने का भी शुभ अवसर होता है. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार,  नवरात्रि शुरू होने से पहले कुछ शुभ वस्तुएं घर में लाना बेहद फलदायी माना जाता है. ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है. 

नवरात्रि से पहलें घर लें आए ये 5 शुभ चीजें

सोने या चांदी का सिक्का

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि से पहले सोने या चांदी का सिक्का खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. अगर इस सिक्के पर मां लक्ष्मी या भगवान गणेश की आकृति बनी हो तो इसका महत्व और बढ़ जाता है. नवरात्रि के दौरान इस सिक्के को पूजा में शामिल करें. बाद में इसे अपनी तिजोरी या अलमारी में रख दें. मान्यता है कि इससे घर में धन की कमी नहीं होती और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

कमल का फूल या लक्ष्मी जी की तस्वीर

कमल का फूल देवी लक्ष्मी और मां दुर्गा दोनों को प्रिय माना जाता है. इसलिए नवरात्रि से पहले घर में कमल का फूल लाना या कमल पर विराजमान देवी लक्ष्मी की तस्वीर रखना शुभ संकेत माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है. साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और शांति बनी रहती है.

सोलह श्रृंगार की सामग्री

नवरात्रि को शक्ति की पूजा का विशेष पर्व कहा जाता है. इस दौरान देवी दुर्गा को सोलह श्रृंगार अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. नवरात्रि से पहले लाल चुनरी, बिंदी, चूड़ियां, सिंदूर और अन्य श्रृंगार की वस्तुएं खरीदकर घर के मंदिर में रखें. नवरात्रि के दिनों में इन चीजों को देवी को अर्पित करें. मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में सुख और सौभाग्य बढ़ता है.

पीतल या तांबे का कलश

नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से होती है. इस पूजा के लिए नया कलश लाना शुभ माना जाता है. पीतल या तांबे का कलश विशेष रूप से पवित्र माना जाता है. घर में नया कलश लाकर पूजा में स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यह घर में समृद्धि और शुभता का प्रतीक भी माना जाता है.

मोर पंख

मोर पंख को भी बेहद पवित्र माना जाता है. यह देवी सरस्वती और भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ है. नवरात्रि से पहले तीन मोर पंख घर में लाना शुभ माना जाता है. इन पंखों को घर के मंदिर या मुख्य द्वार के पास रखें. मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वास्तु दोष भी कम होता है.

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Janta Tv किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता पर भरोसा करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.


संबंधित समाचार