पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बीरभूम (Birbhum) जिले में हिंसा मामले में पुलिस ने शनिवार तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से ज्यादातर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता हैं।
उधर, सीबीआई (CBI) द्वारा इन 21 आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 147, 148, 149 और अन्य धाराएं लगाई गई हैं। ये धाराएं सशस्त्र दंगे से संबंधित लोगों पर ही लगाई जाती हैं। बता दें कि बीरभूम जिले के बागतुई गांव में आठ लोगों को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट (Kolkata Highcourt) ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इससे दबाव में आई ममता सरकार (Mamta Govt) ने पुलिस को ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां करने का आदेश दे दिया था। ऐसे में बीते 72 घंटे में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सबसे बड़ी गिरफ्तारी
बता दें कि ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस 2011 में बंगाल की सत्ता पर बैठी थी। इसके बाद से यह सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है। पुलिस ने टीएमसी के उप प्रधान भादू शेख की हत्या के मामले में भी एक आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है। क्योंकि ये हिंसा शेख की हत्या के बदले के तहत ही भड़की थी, जिसमें आठ लोगों को घर में बंद कर जिंदा जला दिया गया था। इस हिंसा में कुल 10 लोग मारे गए थे।
भादू शेख के छह परिजन भी गिरफ्तार
लोगों को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में भादू शेख (Bhadu Sheikh) के परिवार के छह सदस्य भी शामिल हैं। इनके अलावा इस हिंसा में रामपुरहाट ब्लॉक का टीएमसी अध्यक्ष अनरूल हुसैन का भी हाथ है। वहीं, तीन लोग बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी हैं जो भादू शेख से जुड़े बताए गए हैं। बाकी गिरफ्तार हुए लोग टीएमसी कार्यकर्ता हैं। अनरूल को ममता बनर्जी के निर्देश पर ही गिरफ्तार किया गया है। हसन को 14 दिन की पुलिस हिरासत में रखा गया है। जिंदा जलाए गए लोगों के परिजनों के मुताबिक, वह है जो इस मामले का मास्टर माइंड है।
इस हिंसा मामले में अब सियासत भी गर्मा जा रही है। राज्यपाल, भाजपा नेता, माकपा व कांग्रेस ने ममता सरकार को इस हिंसा के चलते आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस व भाजपा ने तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करनी शुरू कर दी है। उधर ममता बनर्जी भी अपना बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर पलटवार कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- पहली बार Koo App ने जारी किए विधानसभा चुनाव के आंकड़े