होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिशा पाटनी गोलीकांड मामले में कार मैकेनिक गिरफ्तार, गांव के लोग हैरान, हुआ ये खुलासा

दिशा पाटनी गोलीकांड मामले में कार मैकेनिक गिरफ्तार, गांव के लोग हैरान, हुआ ये खुलासा

 

Disha Patani Firing Case: बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने गन्नौर उपमंडल के राजपुर गांव निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने अनिल को निर्दोष बताया है। वहीं अनिल की गिरफ्तारी को लेकर उसके गांव के लोग भी हैरान हैं। अनिल कार मैकेनिक है। उसने आठवीं तक पढ़ाई की है। पांच साल पहले सड़क हादसे में उसकी दो पसलियां टूट गई थीं। इसके बाद से वह बाइक नहीं चला पाता है। वह कारों की मरम्मत व टैक्सी की बुकिंग कर परिवार का खर्च चलाता है। 

फायरिंग के मामले में दो बदमाशों को मार गिराया

अनिल विवाहित है और उसके परिवार में मां, पत्नी व तीन बच्चे हैं। उसके पिता का निधन दस साल पहले हो चुका है। अनिल की गिरफ्तारी की खबर लगते ही परिवार के सदस्यों ने कहा कि अनिल पर लगे आरोप निराधार हैं।उनका कहना है कि अनिल किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं रहा। परिवार का कहना है कि अनिल बुधवार को घर से निकला था और तब से नहीं लौटा था। हालांकि अनिल की गिरफ्तारी से पहले एसटीएफ ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में दो बदमाशों को मार गिराया था।

सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण भी शामिल

वहीं इसमें इसमें सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण भी शामिल था। पुलिस के अनुसार अरुण व अनिल के बीच अच्छी दोस्ती थी। अरुण अक्सर अनिल के गैराज पर आता जाता रहता था। इसी दौरान दोनों गैंग से जुड़े।


संबंधित समाचार