होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अभियान पूरा, आपदा में फंसे 70 हजार पर्यटक अपने घर हुए रवाना - CM सुक्खू

अभियान पूरा, आपदा में फंसे 70 हजार पर्यटक अपने घर हुए रवाना - CM सुक्खू

 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के कारण आपदा में फंसे लोगों और पर्यटकों को निकालने का अभियान पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग 70,000 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है और अब केवल लगभग 500 पर्यटक ही स्वेच्छा से रुके हैं। लगभग 15,000 वाहनों को बाहर निकाला गया है और 80 प्रतिशत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी और मोबाइल सेवाएं अस्थायी रूप से बहाल कर दी गई हैं।

सीएम सुक्खू ने शनिवार को इस बात की जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल से साझा की।

इसके अलावा सीएम ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों, NDRF, भारतीय सेना आदि की ओर से इस आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा भी की। कहा कि आपदा बहुत बड़ी है और बाढ़ से राज्य में लगभग 8000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। राज्य के लोग इसका मजबूती के साथ सामना कर रहे हैं और राज्य सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने दोबारा आग्रह किया कि केंद्र सरकार को भी राज्य सरकार की उदारता के साथ मदद करनी चाहिए।


संबंधित समाचार