होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ऐश्वर्या राय के समर्थन में उतरीं माधुरी दीक्षित, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

ऐश्वर्या राय के समर्थन में उतरीं माधुरी दीक्षित, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

 

Madhuri Dixit On Aishwarya Rai: दो दशक से ज्यादा वक्त से ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। इस बार भी एक्ट्रेस ने इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। उनके रेड कारपेट लुक को काफी पसंद किया गया, लेकिन कई लोगों ने एक्ट्रेस को उनके बढ़े हुए वजन के कारण ट्रोल किया। ट्रोल करने वालों को अब माधुरी दीक्षित ने करारा जवाब दिया है और ऐश्वर्या का सपोर्ट करते हुए उन्हें ग्लोबल स्टार बताया है। 

ऐश्वर्या के सपोर्ट में उतरीं माधुरी

माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय दोनों ही भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे शानदार एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। ये हसीनाएं स्क्रीन भी शेयर कर चुकी हैं. हाल ही में ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं. इसके बाद उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। अब माधुरी ने समाचार एजेंसी PTI से बात करते हुए इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए ऐश्वर्या की तारीफ की है। 

माधुरी ने कहा, 'वो 20 सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में जा रही हैं. उन्होंने पूरे देश को प्राउड फील कराया है। वो एक ग्लोबल स्टार हैं। मिस वर्ल्ड के रूप में उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है। आप उन्हें किसी पैमाने पर एक संख्या, ड्रेस पर लिखे नंबर, साइज या कैलेंडर इयर्स पर बेस्ड नंबर तक सीमित नहीं कर सकते। वो दिखने में खूबसूरत हैं और अंदर से भी खूबसूरत हैं।'

देवदास में साथ दिखी थीं माधुरी-ऐश्वर्या

माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय फिल्म 'देवदास' में साथ नजर आ चुकी हैं। 22 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इसमें शाहरुख खान ने भी अहम किरदार निभाया था। देवदास में माधुरी ने चंद्रिका और ऐश्वर्या ने पार्वती नाम का किरदार अदा किया था। इस फिल्म में दोनों ही हसीनाओं ने 'डोला रे डोला' गाने पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दी थी। एक्ट्रेसेस की टक्कर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के अलावा दोनों को 'हम तुम्हारे हैं सनम' फिल्म में भी देखा गया था। इसमें ऐश्वर्या ने कैमियो किया था, जबकि माधुरी अहम किरदार में नजर आई थीं। 


संबंधित समाचार