होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का 53 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का 53 साल की उम्र में निधन

 

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 53 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया है। मंगलवार को इरफान की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इरफान खान की मौत की खबर ट्विटर पर फिल्म निर्माता शूजीत सरकार ने शेयर की। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र इरफान, आप लड़े, लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा.. हम फिर से मिलेंगे। शांति और ओम शांति। इरफान खान को सलाम।' 

बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनाताओं में शामिल इरफान खान के यूं अचानक चले जाने से उनके फैंस और सेलेब्स सदमे में हैं। आपको बता दें कि दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का पता चला था। विदेश में इस बीमारी का इलाज कराकर इरफान खान ठीक हो गए थे। जिसके बाद भारत लौटने पर इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम में काम किया था।


संबंधित समाचार