होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BLA के सैनिकों ने लूटे बैंक, किया सुराब शहर पर किया हमला, घरों में लगाई आग

BLA के सैनिकों ने लूटे बैंक, किया सुराब शहर पर किया हमला, घरों में लगाई आग

 

 

Balochistan: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा सुराब शहर पर हमला किया गया। जिसके बाद बलूचिस्तान के सैनिकों ने क वाणिज्यिक बैंक को लूट लिया। हमलावरों ने अतिरिक्त उपायुक्त हिदायत बुलेदी के घर पर हमला किया। इसमें हिदायत बुलेदी की मौत हो गई। बता दें की कई अफसरों के घर में आग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीएलए ने दावा किया है कि उसने सुराब शहर पर कब्जा कर लिया। उन्होंने एक बैंक, लेवी स्टेशन और पुलिस स्टेशन पर कब्जे का दावा किया। क्वेटा-कराची और सुराब -गिदर राजमार्ग पर गश्त की जा रही है। 

लगातार BLA ने ली  में 39 हमलों की जिम्मेदारी

इस हमले से पहले भी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कई हमलों की जिम्मेदारी ली थी। बता दें की बीएलए ने दावा किया था कि उन्होंने कुछ पुलिस स्टेशनों पर कब्जा कर लिया है और क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर नाकाबंदी कर दी है। बलूचिस्तान में लंबे समय से आजादी की मांग करने वाले अलगाववादी आंदोलन चल रहे हैं। कई वर्षों से चल रहे संघर्ष के कारण यहां बहुत से लोग मारे गए हैं। इसके अलावा, इन संघर्षों के चलते बहुत लोग विस्थापित भी हुए हैं।

आजादी की मांग रहा BLA 

दरअसल, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित एक हथियारबंद अलगाववादी समूह है, जो बलूच लोगों के लिए आजादी चाहता है। बीएलए का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार बलूच लोगों के साथ अन्याय कर रही है। उनके राजनीतिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उनके इलाकों के प्राकृतिक संसाधनों (जैसे गैस और खनिज का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, उन्हें इसका कोई फायदा नहीं दिया जा रहा। आर्थिक शोषण और सैन्य दमन पर लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के जवाब में बीएलए उभरा है।

 


संबंधित समाचार