होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, PM Modi और Amit Shah का गुजरात दौरा संभव

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, PM Modi और Amit Shah का गुजरात दौरा संभव

 

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat assembly election) की तैयारियों की शुरुआत होने लगी है। वहीं सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी इस महीने के अंत तक गुजरात का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे कई सियासी कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के भी इस सप्ताह के अंत तक गुजरात (Gujarat) पहुंचने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी (PM Modi) अप्रैल के आखिर में गुजरात की दो दिवसीय यात्रा करने की संभावना है, इसके साथ ही वह विभिन्न आधिकारिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) इस दौरान वे आदिवाली बहुल जिले दाहोद की यात्रा कर सकते हैं। वहीं हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी 11 मार्च को गुजरात पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने तीन रोड-शो (Road Show) भी किए थे।

भाजपा की बाइक रैली शुरू
भाजपा (BJP) ने अपने मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए बाइक रैली (Bike Rally) की शुरुआत कर दी है। बता दें कि बुधवार को अहमदाबाद (Ahmedabad) से शुरू हुई यह रैली राज्य की 90 विधानसभा सीटों तक पहुंचेगी। राज्य में कुल 182 सीटें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejashwi Surya) ने कहा है कि रैली के दौरान कार्यकर्ता 20 दिनों में एक हजार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार से मिलेंगे।

क्या है 2017 चुनाव का गणित
आपको बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा सीटों का शतक लगाने से कुछ सीटों से ही चूक गई थी। गुजरात विधानसभा की 182 सीटों वाले राज्य में भाजपा ने 99 सीटें अपने नाम की थी। वहीं, 177 सीटों पर उतरी कांग्रेस 77 सीटों पर विजयी रही थी। राज्य में 58 सीटों पर दांव आजमाने वाले एनसीपी के खाते में भी एक सीट आई थी। 

कांग्रेस का 'आजादी गौरव यात्रा'
कांग्रेस (Congress) ने भी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के मौके पर बुधवार को 'आजादी गौरव यात्रा' (Azadi Gaurav Yatra) की शुरुआत की है। खबर के अनुसार इसके जरिए कांग्रेस भारत के स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद राष्ट्र के निर्माण में अपने योगदान को दिखाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस की इस यात्रा को पार्टी के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के आगाज के तौर पर भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- सस्ती स्वास्थ्य सेवा से गरीबों की बढ़ी बचत


संबंधित समाचार