होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने किसान रैली को दिखाई हरी झंडी, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने किसान रैली को दिखाई हरी झंडी, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

 

फरीदाबाद: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा मंगलवार को एक किसान रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए फरीदाबाद पहुंचे। यहां किसानों को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। यशवंत ने सरकार पर किसानों की आवाज़ को दबाने का आरोप भी लगाया।

बता दें कि किसानों के हक़ में लगातार अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा मंगलवार को फरीदाबाद के पृथला गांव पहुंचे और एक बार फिर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। यशवंत सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम बजट में किसानों को बेवकूफ बनाया और देश में किसानों की आवाज़ को दबाने का काम किया जा रहा है। साथ ही सिन्हा ने कहा कि हमें किसान हितैषी सरकार बनानी होगी।

दरअसल, मध्य प्रदेश से किसानों का एक दल स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने और किसानों के कर्ज माफ करने की मांग को लेकर चला है, जो 23 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेगा।

बताते चलें कि यशवंत सिन्हा जब यहां मौजूद किसानों को संबोधित कर रहे थे, तो एक ख़ास बात देखने को मिली। यशवंत सिन्हा के साथ इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भी मौजूद रहे और दोनों ने मंच साझा किया।

ये कोई पहली बार नहीं है, जब यशवंत सिन्हा ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया हो। किसानों की कई मांगों को लेकर यशवंत लगातार संघर्ष कर रहे हैं और अपनी ही पार्टी की सरकार के ख़िलाफ विरोधी रुख अपनाए हुए हैं।

 


संबंधित समाचार