होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BJP Foundation Day: तीन दशकों के बाद किसी दल को राज्यसभा में मिली 100 से ज्यादा सीटें- पीएम मोदी

BJP Foundation Day: तीन दशकों के बाद किसी दल को राज्यसभा में मिली 100 से ज्यादा सीटें- पीएम मोदी

 

BJP 42th Foundation Day: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को राजधानी दिल्ली में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "आज नवरात्रि का पांचवा दिन है। इस दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है। उनका आसन कमल पुष्प है और वह अपने दोनों हाथों में भी कमल ही रखती हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर नागरिक और बीजेपी के कार्यकर्ता को मां का आशीर्वाद मिलेगा। देश के लिए भाजपा के लोगों ने खुद को खपाने का संकल्प लिया है। उन्होंने आगे कहा कि एक समय ऐसा था, जब लोगों ने यह मान लिया था कि कोई भी सरकार आए, देश का कुछ भी नहीं होगा। लेकिन आज बदलाव स्पष्ट है और लोग यह मानते हैं कि देश बदल रहा है और तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। आज दुनिया में भारत अपने हितों के लिए अडिग होकर खड़ा है।"

उन्होंने कहा कि "ऐसे वक्त में जब दुनिया दो अलग-अलग गुटों में बंटी है, तब भारत को एक ऐसे देश के तौर पर देखा जा रहा है जो तटस्थ होकर बात कर सकता है। आज हमारे देश के पास नीतियां भी हैं और नीयत भी। देश के पास आज निर्णय शक्ति भी है और निश्चिय शक्ति भी। उन्होंने कहा कि आज हम खुद लक्ष्य तय कर रहे हैं और उन्हें पूरा भी कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भाजपा की सफलता को लेकर कहा कि आज हमारी पार्टी राज्यसभा में 100 के पार पहुंच चुकी है। बीते तीन दशकों में यह पहला मौका है, जब किसी दल की संख्या राज्यसभा में 100 के पार पहुंची है।"

भाजपा ने ही पहली बार परिवारवाद के खिलाफ बोला
पीएम मोदी बोले कि "हमारे लिए यह स्थापना दिवस तीन वजहों से बेहद खास है। पहला यह कि इस साल देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। दूसरा यह कि तेजी से बदलती दुनिया में भारत ने अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई और तीसरा यह कि भाजपा की सरकारें 4 राज्यों में वापस लौटी हैं और तीन दशकों के बाद किसी दल को राज्यसभा में 100 से ज्यादा सीटें मिली हैं। भाजपा हमेशा से परिवारवाद के खिलाफ है। पहली बार भाजपा ने ही इसके खिलाफ बोलना शुरू किया और इसे चुनावी मुद्दा बनाकर खड़ा कर दिया। अब देश के युवा यह समझने लगे हैं कि परिवारवादी पार्टियां कैसे लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन हैं।"

सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाएगी BJP
पीएम मोदी ने कहा कि "लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वाले ये दल संविधान और उसकी व्यवस्थाओं को कुछ नहीं समझते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान खुद को भी भाजपा का एक कार्यकर्ता बताया। उन्होंने आगे कहा कि अगले कुछ दिनों में ज्योतिबा फुले (Jyotiba Phule) और बाबासाहेब आंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) की जयंती है। उनके स्मरण में हम अगले 15 दिन सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाने जा रहे हैं, इसके दौरान पार्टी मुझे भी जो आदेश देगी, वह काम मैं करूंगा।" 

यह भी पढ़ें- CBSE ने Result Revaluation की बढ़ाई आखिरी तारीख


संबंधित समाचार