होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में सभी सीटों पर बीजेपी आगे, हिसार से बृजेंद्र सिंह को बढ़त

हरियाणा में सभी सीटों पर बीजेपी आगे, हिसार से बृजेंद्र सिंह को बढ़त

 

लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना जारी है। हरियाणा में 10 सीटों के लिए बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी के बीच लड़ाई है। राज्य की सभी सीटों पर मतगणना चल रही है। अब तक प्राप्त रुझानों में राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

राज्य में 90 मतगणना केंद्र पर मतगणना पर जारी है। हरियाणा की सभी सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। हिसार लोकसभा सीट से पहले चरण के मतगणना में बीजेपी बृजेंद्र सिंह 55083 मत, जेजेपी दुष्यंत चौटाला को 26022 मत, कांग्रेस भव्य बिश्नोई को 21504 मत,  बीएसपी सुरेंद्र शर्मा को 6668 मत, आईएनएलडी सुरेश कोथ 1829 मत प्राप्त हुए हैं।

वही पहले राउंड के मतगणना में अंबाला लोकसभा सीट से रतनलाल कटारिया 4200 वोट से आगे चल रहे हैं। रतनलाल कटारिया को पहले राउंड में 17075 वोट, जबकि कुमारी शैलजा को 12816 वोट मिले हैं। राज्य से प्राप्त 8 शुरूवाती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही हैं, जबकि 2 सीटों का अभी रुझान प्राप्त नहीं हुए हैं।

अम्बाला, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम,हिसार, करनाल, सिरसा, सोनीपत में भी बीजेपी आगे चल रही है। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के पहले राउंड में बीजेपी संजय भाटिया को 8632, कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 1439, आम आदमी पार्टी के कृष्ण अगगरवाल को 17 वोट, इनेलो धर्मवीर पाढ़ा को 41वोट, बसपा के पंकज रॉड को 53वोट प्राप्त हुए हैं।

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्यासी नायाब सिंह 11002, कांग्रेस निर्मल सिंह 4611, इंडियन नेशनल लोकदल के अर्जुन सिंह चौटाला 1213 मत प्राप्त हुए हैं। शुरूआती रुझानों में सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री सुबह भूपेंद्र हुड्डा पीछे चल रहे हैं।


संबंधित समाचार