होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिसार का रण जीते बीजेपी के बृजेंद्र सिहं, दुष्यंत चौटाला ने दी जीत पर बधाई

हिसार का रण जीते बीजेपी के बृजेंद्र सिहं, दुष्यंत चौटाला ने दी जीत पर बधाई

 

हरियाणा की 10 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। हिसार से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिहं ने जीत हासिल की है। उन्होंने 2014 में इस सीट से जीते दुष्यंत चौटाला को मात दी है। हरियाणा के रण में भाजपा ने इस बार कई ऐसे उम्मीदवारों को मौका दिया है जो पहली बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन नामों में एक नाम है केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह का भी था। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आईएएस बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार लोकसभा सीट से मैदान में उतारा।

बृजेंद्र हरियाणा कैडर 1998 के आईएएस हैं। दिल्ली में पढ़ाई करने वाले बृजेंद्र सिंह का जन्म 13 मई 1972 को हुआ था। चार साल दादी के पास रोहतक में, छठी से आठवीं तक चंडीगढ़, नौवीं से बारहवीं तक दिल्ली के 12 खंभा रोड पर मॉडर्न स्कूल, एमए हिस्ट्री जेएनयू दिल्ली से की। बृजेंद्र सिंह ने बीए ऑनर्स (हिस्ट्री) एसटी. स्टीफन कॉलेज दिल्ली से की। इस कॉलेज से सर छोटूराम एवं बृजेंद्र सिंह के दादा नेकी राम ने भी शिक्षा ग्रहण की थी।

बता दें कि 12 मई को हिसार में मतदान हुआ था। 72.39 प्रतिशत लोगों ने मत का प्रयोग किया था। इस लोकसभा के अंतर्गत 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिसमें उचाना कलां, आदमपुर, उकलाना, नारनौंद, हांसी, बरवाला, हिसार, नलवा और बवानी खेड़ा शामिल है। इनमें से सबसे ज्यादा 4 विधानसभा में भाजपा, 3 में इनेलो और 2 में कांग्रेस के विधायक हैं। 2014 लोकसभा में इनेलो से जीतकर पहुंचे दुष्यंत चौटाला फिर से मैदान में थे। लेकिन इस बार वे जजपा की सीट पर चुनाव लड़े।


संबंधित समाचार